Search

चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस

शुक्रवार को रात में लगभग 9:40 बजे चंडीगढ़ के साथ-साथ उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक महसूस हुए भूकंप के झटकों ने कुछ समय के लिए लोगों में घबराहट का माहौल बना दिया। कई नागरिक घबराहट के कारण अपने घरों से कार्यालय के बाहर निकल गए।

जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत के बाहर अफगानिस्तान देश के आसपास था। इसकी तीव्रता के कारण इसके झटके उत्तर भारत के क्षेत्र जैसे दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, और चंडीगढ़ तक महसूस किए गए।

चंडीगढ़ में सको की तीव्रता कम रही और यहां कुछ ही सेकंड तक झटके महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि इस दौरान घर में लगे पंखे, लाइट, और हल्के उपकरण हिलते हुए दिखाई दिए, जिससे भूकंप आने का संदेश मिला।

जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि या नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। साथ ही स्थिति पूरी तरह से सामान्य बताई जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह शांत रहे और किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथी आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह भी दी।

विशेषज्ञों के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर लगभग 5.9 मानी गई है। क्योंकि इसका केंद्र दूर क्षेत्र में था इसलिए चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में इसका प्रभाव कम रहा।

जानकारी में पहले से ही सम्मिलित है कि चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र भूकंप दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं जहां समय-समय पर हल्के झटके महसूस होते रहते हैं।

See all