विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रामदरबार में मेगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एवं देवी सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष में रामदरबार, चंडीगढ़ स्थित कम्युनिटी सेंटर (फेज-2) में एक विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर विभिन्न निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, आयुर्वेदिक परामर्श, नेत्र जांच, ईसीजी, बी.पी. एवं शुगर टेस्ट, दंत जांच, स्त्री रोग जांच (गायनेकोलॉजी), फिजियोथेरेपी सहित अन्य चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
रक्तदान शिविर में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगभग 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो समाज सेवा की भावना का प्रतीक है।
इस आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाओं एवं चिकित्सा संगठनों जैसे ग्लोबल हॉस्पिटल, खुशी क्लिनिक, मैक्स हॉस्पिटल, लिवसा हॉस्पिटल, सिग्मा फार्मा, श्रीनिवास फार्मा, अमूल्या हर्ब्स तथा डॉ. ज्यो फिजियो एंड रिहैब एट होम का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिनमें ज्ञान चंद गुप्ता, जितेंद्र पाल मल्होत्रा, रंजीता मेहता, योगेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, हरेंद्र मलिक, नरेश खंडेलवाल, इंद्रजीत कौर, मदन सिंह, महेंद्र चारण, निर्मल सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र शर्मा, कमल किशोर, ओंकार सिंह, लोकेंद्र सिंह एवं पवन शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पवन शर्मा ने बताया कि देवी सिंह ने अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए इस शिविर का आयोजन किया, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों को सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।


