चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर धमाका, हड़कंप — वाहन क्षतिग्रस्त, जांच जारी
चंडीगढ़ में बुधवार को बीजेपी के दफ्तर के बाहर अचानक धमाका हो गया; उस समय अफरा-तफरी का का यह माहौल बन गया। ये घटना शाम को करीब 5 बजे हुई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और साथ ही काफी भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि, यह धमाका दफ्तर के बाहर खड़ी एक स्कूटी के पास हुआ है। धमाका इतना तीव्र था कि स्कूटी के साथ साथ पास में खड़ी गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। एक कर के शीशा टूटने की खबर है, वहीं दफ्तर की दीवारों पर भी धमाके के कारण छर्रो के निशान पाए गए जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका काफी तेज़ था।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर की। की।सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच लिया,गई और पूरे क्षेत्र को घेराबंद कर लिया साथ ही लोगों की आवाजाही को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया
राहत की बात यह है कि इस विस्फोट में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।साथ ही किसी को भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सवाल खड़े कर दिए है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है साथ ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर है सभी सुबूत को जमा किया। सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके।


