शहीद-ए-आज़म Bhagat Singh के शहादत दिवस पर पंजाब कला भवन में भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम, मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध, अरुण ग्रोवर व बालमुकुंद शर्मा रहे प्रमुख आकर्षण
शहीद-ए-आज़म Bhagat Singh के शहादत दिवस पर पंजाब राज्य खाद्य आयोग की ओर से पंजाब कला भवन, सेक्टर-16बी, चंडीगढ़ में एक भव्य एवं दिल को छू लेने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला और कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों के मन को गहराई से प्रभावित किया।
इस अवसर पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य, ग्रामीण विकास, पंचायत एवं श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम में अमरटेक्स समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष अरुण ग्रोवर विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता बालमुकुंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। इस दौरान पंजाब राज्य खाद्य आयोग की कॉफी टेबल पुस्तक का भी विधिवत विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में सदस्य सचिव कानू थिंद, प्रीति चावला, इंदिरा गुप्ता, विजय दत्त, चेतन प्रकाश ढालीवाल, जसवीर सिंह सेखों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हरियाणा राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एस.पी. कट्याल तथा पूर्व अध्यक्ष डी.पी. रेड्डी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। बोटैनिक हेल्थ के प्रबंध निदेशक गौरव सोनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। अनेक कलाकारों द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। “मैं भगत सिंह” नाटक का मंचन इतना प्रभावशाली रहा कि दर्शक भावुक हो उठे। कुछ क्षण ऐसे लगे मानो स्वयं शहीद-ए-आज़म मंच पर सजीव रूप में उपस्थित हों।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


