Search

हरियाणा में सफर होगा आसान: नमो भारत ट्रेन और मेट्रो को मिली मंजूरी

पंचकूला में हुई एक बड़ी कैबिनेट बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के लिए कई अच्छे और बड़े फैसले लिए। इस बैठक में बताया गया कि अब लोग पहले से कई ज्यादा आसानी से, तेज और आरामदायक सफर कर सकेंगे। सरकार नई ट्रेन और मेट्रो की सुविधा शुरू करने जा रही है, जिससे रोज सफर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

 उन्होंने बताया कि जो लोग काम और पढ़ाई के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छी खबर है। आने वाले समय में दिल्ली, पानीपत, करनाल और आसपास के इलाकों के बीच यात्रा करने में समय कम लगेगा और आसानी होगी।                                                         

सरकार ने एक खास तेज रफ्तार वाली ट्रेन का जिक्र किया जिसे नमो भारत ट्रेन कहा जाता है, व इसे शुरू करने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन बहुत तेज रफ्तार से चलने वाली है जो लोगों को जल्द से जल्द अपनी मंजिल तक पहुंचाएगी। इससे नौकरी करने वाले लोग समय पर अपने दफ्तर पहुंच सकेंगे और उनका  काफी समय बच जाएगा, साथ ही जो बच्चे स्कूल कॉलेज जाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर में जाते हैं उन्हें भी आने-जाने में आसानी होगी। जिसके साथ-साथ व्यापार करने वालों को भी फायदा मिलेगी इससे, लोगों का समय बचेगा और सफल भी आसान आरामदायक होगा। 

इसके अलावा नई मेट्रो लाइन बनाने का भी फैसला लिया गया है, जो दिल्ली के रिठाला, नरेला और कुंडली जैसे इलाकों को जोड़ेगी। इस मेट्रो लाइन के बनने से दिल्ली और हरियाणा के बीच आने-जाने में लगने वाले समय में कटौती होगी और आना-जाना आसान हो जाएगा। लोग अपनी गाड़ियों की बजाय मेट्रो का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और जाम की समस्या भी कम हो जाएगी। इससे प्रदूषण भी कम होगा और वातावरण भी साफ रहेगा। 

सरकार एक बड़े रेल प्रोजेक्ट पर भी काम कर जा रही है, जिसे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का नाम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में राज्य के अलग-अलग क्षेत्र व औद्योगिक इलाकों को जोड़ा जाएगा। इससे कारखाना व्यापारियों को भी बहुत फायदा होगा, क्योंकि इसके प्रयोग से सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसानी हो जाएगी व खर्चा भी कम होगा, जिससे लोगों को नए उद्योग व रोजगार का मौका मिलेगा। 

सरकार का मानना है कि इन कामों से हरियाणा में तेजी से विकास होगा। लोगों की जिंदगी बेहतर वह आसान बनेगी। आने वाले समय में हरियाणा ऐसा राज्य बन सकता है जहां सफर करना आसान हो, रोजगार के अफसर ज्यादा हो ,और लोग आराम से अपनी जिंदगी बिता सके।

See all