Search

रामदरबार इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, लाखों का नुकसान — समय रहते टला बड़ा हादसा

चंडीगढ़ में राम दरबार के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह आग  प्लॉट नंबर 405 में लगी, जहां बर्तनों की दुकान और बिजली की तारों की दुकानों को भारी नुकसान हुआ। आज इतनी तेजी से फैल गई की देखते ही देखते आग ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे अंदर रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार यह स्थानीय लोगों को करीब सुबह 11:00 बजे धुआं उठता दिखाई दिया। लेकिन कुछ ही मिनट में आज ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे बिजली की केबल और आसानी से जलने वाले सामानों की वजह से आप तेजी से फैल गई। जिससे आसपास के दुकानदार वह लोग सभी अपनी अपनी दुकानों से बाहर निकल गए।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को खबर कर दिया। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आंख पर काबू पाने के लिए फायर कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी लेकिन धीरे-धीरे आंख पर काबू पा लिया गया, ताकि आग ज्यादा ना पहले व अन्य इमारतें को अपनी चपेट में ना ले।

जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है। इस हादसे लाखों रुपए के नुकसान होने के बाद बताई जा रही है, लेकिन इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे मामले का जायजा लिया। 

ध्यान देने की बात यह है कि पिछले एक हफ्ते के भीतर ही शहर में दूसरी बड़ी आग घटना सामने आई है। इससे पहले भी सेक्टर 22 के मार्केट में आग लगी थी जिसमें कई दुकानों को नुकसान पहुंचा था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं शहर में फायर सेफ्टी पर सवाल उठा रही है। 

प्रशासन ने लोगों और दुकानदारों से अपील की वह कहा कि अपने बिजली के उपकरण ऑन की समय-समय पर जांच करवाई वह फायर सेफ्टी के नियमों का ध्यान रखें, ताकि आगे ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

See all