चंडीगढ़ के सुखना लेक पर एयर शो का होगा आयोजन, आसमान में ताकत और करतबों का दिखेगा संगम
चंडीगढ़ में एयर शो होने जा रहा है जिससे शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है आयोजन की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है लोगों में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है प्रशासन और वायु सेवा की टीम की तैयारी में तेजी दिखाई दे रही है ताकि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक और सुरक्षित पूर्ण हो सके यह एयर शो चंडीगढ़ के प्रसिद्ध सुखना लेक के पास आयोजित किया जाएगा जहां हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना भी दिखाई दे रही है।
इस एयर शो में फाइटर जेट और एरोबैटिक टीम भी शामिल होंगी जिससे आसमान में शानदार और रोमांचक करतब दिखाए जाएंगे। रंग-बिरंगे धुएं के साथ हवा में अलग-अलग आकृतियां भी बनाई जाएगी जो की देखने वालों के लिए बेहद रोमांचक और खास अनुभव होगा तेज रफ्तार में उड़ते जेट और उनकी सटीक फॉर्मेशन फ्लाइंग लोगों के लिए बेहद आकर्षक अनुभव होगा।
इस आयोजन को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और प्रशासन ने शहर के कुछ हिस्सों को अस्थाई रूप से नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित कर दिया है। इस दौरान ड्रोन उड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा इसके अलावा कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की कड़ी तैनाती होगी ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके।
ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी कई विशेष योजनाएं तैयार की गई है ताकि वह सुचारू रहे। सुखना लेक और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जाएगा जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह समय से पहले घर से निकले और निर्धारित स्थल पर पार्किंग कर सके।
यह भी कहा गया है कि यह एयर शो सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं होगा बल्कि यह शहर के लोगों के लिए बहुत ही गर्व और उत्साह का भी अवसर माना जाएगा। इससे लोगों को देश की ताकत और वायु सेना के कौशल को करीबी से देखने का मौका मिलेगा साथ ही में यह आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी बढ़ावा देगा और देशभक्ति मजबूत करेगा।
लोगों से यह अपील की गई है कि कार्यक्रम के दौरान नियमों का सख्ती से पालन करें और भीड़ भाड़ में सतर्क रहें और प्रशासन की योजनाओं में और इस आयोजन में सहयोग करें। अगर सभी मिलकर सहयोग करेंगे तो यह एयर शो शहर के लिए एक बहुत ही यादगार अनुभव बन सकता है।


