मलेरकोटला में बड़ा खुलासा: सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 संदिग्ध गिरफ्तार
पंजाब के मलेरकोटला में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी नटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।बताया जा रहा है कि इनका संबंध सीमा पार बैठे नेटवर्क से बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन को गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस और जांच एजेंसियों को पहले से ही इन लोगों पर शक़ था,इसलिए उन पर निगरानी रखी जा रही थी। सही समय आने पर उनपर छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों व्यक्ति लंबे समय से आम लोगों की तरह वहां छोटा मोटा काम करके रह रहे थे।
आसपास के लोगों को उन पर कभी शक़ नहीं हुआ क्योंकि वो आम लोगों की तरह मज़दूरी करते थे,इसलिए कोई समझ नहीं पाया कि ये किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।इस वजह से इलाके के लोगों में परेशानी और चिंता बढ़ गई है।
जांच में बताया जा रहा है कि यह मामला किसी बड़े सीमापार नेटवर्क से जुड़े हो सकता है,जो देश के अलग अलग हिस्सों में काम कर रहा है।पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले है,जिनसे उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
इस कार्यवाही में कई सुरक्षा एजेंसियों ने एक साथ मिलकर काम किया है।इस कार्यवाही में तकनीकी निगरानी और खुफिया एजेंसियों की भी मदद ली गई है।अधिकारियों का कहना है कि इस कार्यवाही से कई बड़ी साजिशों को समय रहते रोका जा सकता है।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें को संदिग्ध व्यक्ति दिखे या किसी पर शक़ हो तो तुरंत उन्हें सूचित करे।
यह घटना दिखाती है कि सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क है,लेकिन ऐसे लोगों के बीच में छिपकर रहते है,इसलिए उन्हें पकड़ना आसान नहीं होता।
फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और आगे भी ऐसे बड़े खुलासे हो सकते है।


