सीमापार से की जा रही थी ड्रग्स की सप्लाई ,पंजाब पुलिस के द्वारा बरामद की गयी 24 किलो हीरोइन
पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है एंटी नारकोटिकस टास्क फोर्स और अन्य एजेंसियों के संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 24 किलो से ज्यादा हीरोइन बरामद की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए में है इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल बताए जा रहे हैं।
जांच में खुलासा हुआ है कि यह ड्रग्स नेटवर्क सीमा पार से संचालित किया जा रहा था और ड्रोन के जरिए ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी। जहां सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने की कोशिश की जा रही थी वहीं पुलिस ने कार्यवाही के दौरान एक ड्रोन भी बरामद किया है जिससे इस नेटवर्क के तरीके का खुलासा हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस गिरोह का काफी समय से संचालन किया जा रहा था और पंजाब के साथ-साथ कई अन्य राज्यों में भी नशे की सप्लाई की जा रही थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क में अन्य लोगों के जुड़े होने की जानकारी भी जुटाई जा रही है और इसके अलावा आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
इस कार्यवाही के बाद सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा और निगरानी को और सख्त व तेज कर दिया गया है व ड्रोन की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस की चौकसी में बढ़ोतरी की गई है। अधिकारियों के अनुसार, नशे के खिलाफ इस अभियान को आगे भी इसी तरह जारी रखा जाएगा और तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
साफ संदेश पुलिस के हवाले से जारी किया गया है कि कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही में आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए ताकि समय रहते ही कार्यवाही की जा सके।
इस ऑपरेशन को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है जो कि नशे के खिलाफ चलाया गया था।और इससे न केवल एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है बल्कि यह भी साफ हो गया है कि तस्कर किस तरह नई-नई तकनीकी का इस्तमाल कर रहे हैं और आगे भी कर सकते हैं। आने वाले समय में पुलिस की कार्रवाई में तेज़ी होने की उम्मीद है जिससे राज्य में नशे के कारोबार पर और कड़ा प्रहार किया जा सके।


