Search

पंचकूला में 25वां राष्ट्रीय अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न, समाज सेवा और गौसेवा पर हुआ मंथन

पंचकूला, हरियाणा

अग्रवाल सभा पंचकूला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय 25वें सिल्वर जुबली अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन अग्रवाल भवन सेक्टर-16 पंचकूला में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज में आपसी सहयोग, पारिवारिक मूल्यों की मजबूती और युवा पीढ़ी को सही दिशा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में Amartex Industries Limited ग्रुप के सीएमडी एवं संस्थापक अरुण ग्रोवर विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ डी.पी. सिंगल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ पंचकूला के गांवों से जुड़े विकास कार्यों तथा गौशालाओं से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान गौसेवा को और अधिक सशक्त बनाने पर भी सहमति बनी। इस संदर्भ में हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग के नेतृत्व में चल रहे प्रयासों की सराहना की गई।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए अरुण ग्रोवर ने कहा कि अमर्टेक्स अमर प्रयास फाउंडेशन, जो की सामाजिक सेवा से जुड़ी ट्रस्ट समिति है, समाज सेवा, गौसेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में फाउंडेशन पंचकूला शहर की विभिन्न सामाजिक और जनसमस्याओं के समाधान के लिए ठोस योजनाओं के साथ कार्य करेगा। इसके अंतर्गत जरूरतमंदों की सहायता, गौशालाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समाज कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अमर प्रयास फाउंडेशन का उद्देश्य सेवा भाव के साथ समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाना है, और इसके लिए फाउंडेशन एवं Amartex Group भविष्य में भी समाज के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं और अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए समाज के विकास और गौसेवा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

See all