Search

पंचकूला सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह 8 मार्च को

पंचकूला : सेक्टर-21 के निवासियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 8 मार्च को शाम 4 बजे पार्क नंबर 2109, सेक्टर-21 (हाउस नंबर 720 के सामने) पंचकूला में आयोजित होगा। आयोजक विपिन लिड्‌डू ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन में शहर की कई गणमान्य महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगी। विपिन लिड्‌डू ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पंचकूला के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल व उनकी धर्मपत्नी अंजू मित्तल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा भाजपा पंचकूला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनुराधा पुरी को कार्यक्रम में गेस्ट आफ आनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। सेक्टर-21 के निवासियों ने क्षेत्र के लोगों, खासकर महिलाओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि महिला दिवस को उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जा सके।

See all