Search

हरियाणा से राज्यसभा प्रत्याशी संजय भाटिया ने किया नामांकन दाखिल

चंडीगढ़/पंचकुला। भाजपा हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हरियाणा से राज्यसभा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपना नामांकन दाखिल किया। यह महत्वपूर्ण अवसर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा हरियाणा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंत्री कृष्ण बेदी की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा हरियाणा के सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर सहित टीम हरियाणा और भाजपा परिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे।

भाजपा ने इस अवसर पर संजय भाटिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी, साथ ही उम्मीद जताई कि वे राज्यसभा में हरियाणा और देश के विकास में सक्रिय योगदान देंगे

See all