Search

लूट की कोशिश में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला

पंचकूला में लूट की कोशिश के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की है। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो देर रात अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान सेक्टर-12 स्थित कृषि भवन की ओर जाने वाली सड़क पर दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने दीपक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना उस समय सामने आई जब पुलिस की टीम इलाके में देर रात गश्त कर रही थी। घायल अवस्था में पड़े दीपक को तुरंत सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

एसीपी (क्राइम) अरविंद कंबोज ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

See all