Search

अरुण ग्रोवर के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला में सकारात्मक परिवर्तन की नई शुरुआत

27 फ़रवरी 2026

Amartex Industries के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) एवं पंचकूला वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (PCCI) के चेयरमैन अरुण ग्रोवर के निरंतर, समर्पित और दूरदर्शी प्रयासों के परिणामस्वरूप आज इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला में स्पष्ट और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

श्री अरुण ग्रोवर द्वारा पिछले लंबे समय से इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं विशेषकर सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन के समक्ष निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे। इन प्रयासों का ही प्रतिफल है कि आज हालात में उल्लेखनीय सुधार दिखाई दे रहा है और व्यवस्थाएं सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

इन्हीं सतत प्रयासों के तहत आज विनय कुमार, म्युनिसिपल कमिश्नर, द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला का औपचारिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, सड़कों की गुणवत्ता तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

म्युनिसिपल प्रशासन ने निरीक्षण के दौरान समस्याओं के त्वरित समाधान और ग्राउंड लेवल पर ठोस कार्रवाई के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई। हाल के दिनों में साफ-सफाई में आया सुधार और समग्र औद्योगिक वातावरण में दिख रहा सकारात्मक परिवर्तन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उद्योग और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो चुका है।

यह पहल उद्योग और प्रशासन के मजबूत सहयोग का उदाहरण है, जो पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र को नए विकास पथ पर अग्रसर कर रही है। श्री अरुण ग्रोवर के नेतृत्व में किया गया यह सतत प्रयास भविष्य में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन के लिए एक मजबूत आधार सिद्ध होगा।

See all