Search

लापता छात्रा का मामला गरमाया, सवालों के घेरे में यूनिवर्सिटी

हरियाणा के सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी से बी ए की छात्रा के लापता होने का मामला तूल पड़ गया है।पीड़ित प्रोफेसर दंपति का आरोप है कि उनकी बेटी अक्टूबर 2023 से लापता है जिसकी तलाश में वे लगातार दर भटक रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का माइंडवॉश कर नाम तक बदल दिया गया है, शक तो यहां तक है कि उसे ट्रांसजेंडर बना दिया गया है।

अब प्रोफेसर दंपति ने महिला आयोग को इस मामले की शिकायत दी, जिसमें आरोप भी यूनिवर्सिटी की ही तीन महिला प्रोफेसरों पर लगाया गया है।उनका कहना है कि तीनों प्रोफेसर ने उनकी बेटी को गायब कर रखा है इसके अलावा मैग्सेसे पुरस्कार विजेता की बेटी के अकाउंट में भी पैसा ट्रांसफर करने की बात कही गई है।मामले में आयोग ने रजिस्टर को तलब किया।

आपको बता दें कि पंचकूला में महिला आयोग द्वारा इस मामले में सुनवाई के दौरान रजिस्ट्रार ने आयोग के सामने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।इस पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने नाराजगी जताई।उन्होंने कहा कि यदि यूनिवर्सिटी का यही बिहेव रहा तो इस मामले की जांच NIA या सीबीआई से करवाने की सिफारिश की जाएगी।

इस पूरे प्रकरण में हैरानी की बात यह भी सामने आई है की सुनवाई के लिए प्रोफेसर दंपति की बेटी को कोई समन नहीं गया, लेकिन उसकी तरफ से वकील आयोग में पेश हुआ।इस पर आयोग चेयरपर्सन ने वकील के माध्यम से कहा कि छात्र खुद आयोग जाकर आज शाम 5 बजे तक अपना पक्ष रखे।वहीं सुनवाई के लिए आयोग के समक्ष पेश हुए अशोका यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सचिन शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छात्रा अपने घर से गायब हुई है।

यूनिवर्सिटी का इसमें कोई रोल नहीं है, यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगाए गए तमाम आरोप में बेबुनियाद हैं।

See all