Search

डीएसपी बनकर टेंडर दिलाने का झांसा, पंचकूला में दो भाइयों ने ठगे 35 लाख

पंचकूला में पुलिस की एंटी-इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर एक व्यक्ति से 35 लाख रुपये की ठगी की है। ठगी करने के लिए आरोपियों ने खुद को हरियाणा पुलिस का डीएसपी बताकर सरकारी सीसीटीवी टेंडर दिलाने का झूठा वादा किया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों का नाम विपुल गोयल और तरुण गोयल है। बताया जा रहा है कि उनके पास से ठगी की रकम भी बरामद की गई है। इसके साथ ही नकली हरियाणा पुलिस डीसीपी की वर्दी भी मिली है। जिसका इस्तेमाल करके लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले यह मामला पानीपत के एक निवासी ने दर्ज करवाया था। उन्होंने शिकायत में बताया कि साल 2024 में तरुण ने अपने भाई को उसे व्यक्ति से मिलवाया और उसे हरियाणा पुलिस में डीएसपी होने का दावा किया। उस व्यक्ति को भरोसा दिलाने के लिए विपुल कई बार पुलिस की वर्दी पहन कर उससे मिला ताकि उसे यकीन हो जाए कि वह डीएसपी है।

इसके बाद दोनों भाई मिलकर सरकारी सीसीटीवी लगाने का टेंडर दिलवाने का लालच लोगों को दिया करते थे। उनकी बातों में आकर शिकायत करने वाले व्यक्ति ने फरवरी 2017 में पंचकूला के सेक्टर 6 में करीब 15 लख रुपए नकद देने का दावा किया। इसके बाद भी आरोपी अलग-अलग समय पर उनसे पैसे वसूलते रहे।

पुलिस की जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों ने कई सालों में कुल 35 लख रुपए की धोखाधड़ी की है। इसमें नकद रकम के साथ-साथ बैंक में भी ट्रांसफर के जरिए रकम ली है। जब लंबे समय इंतजार करने के बाद भी उसे टेंडर नहीं मिला तो शिकायत करने वाले व्यक्ति को शक हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पंचकूला पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने और किन-किन लोगों के साथ इस प्रकार की ठगी की है।

पुलिस ने लोगों से निवेदन किया है कि किसी भी सरकारी काम के नाम पर पैसे देने से पहले पूरी जांच पड़ताल जरूर करें और इस प्रकार की धोखाधड़ी में न फंसे।

See all