Search

सेक्टर -1 कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस पर व्याख्यान एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजन

पंचकूला 3 अप्रैल 2026:

सेक्टर -1 कॉलेज में गणित विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर सभी संकाय के छात्रों के लिए विशेष व्याख्यान और तत्कालिक  भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। व्याख्यान डॉ रजनी भल्ला, सेवानिवृत्त प्राचार्य सरकारी कॉलेज फॉर वीमेंन, शाहजादपुर द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक दोनों गतिविधियों में सक्रिय हिस्सा लिया। कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सविता राणा ने संसाधन व्यक्ति का स्वागत किया और छात्रों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। गणित विभाग की डॉ. राजबाला, डॉ. मञ्जु संगवान, डॉ. नवीन शर्मा और कंप्यूटर विज्ञान विभाग की श्रीमती बलविंदर कौर भी उपस्थित रहीं।

तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने वैदिक गणित, अवकलन और मैट्रिक्स जैसे विषयों पर अपनी भाषण कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता छात्रों में बीएससी द्वितीय वर्ष की पूजा को प्रथम स्थान मिला, बीएससी प्रथम वर्ष के करमजीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बीएससी द्वितीय वर्ष के सतेन्द्र और बीसीए प्रथम वर्ष की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस आयोजन ने छात्रों में गणितीय रुचि और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का कार्य किया।

See all