मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, हरियाणा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा की। सबसे महत्वपूर्ण कम जैसे सड़क का निर्माण, इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना, रोजगार को बढ़ावा देना जैसे मुद्दों पर बातचीत की गई।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा में चल रहे विकास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। साथ ही, उन्होंने आने वाले समय में शुरू होने वाले प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री ने इन योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सहयोग और मार्गदर्शन की मांग ताकि सभी कार्यों को तेजी से शुरू किया जा सके। प्रधानमंत्री ने हरियाणा सरकार के कामउन्हें की तारीफ की और उन्हों भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हरसंभव तरीके से मदद करेगी।
उन्होंने बताया कि जब केन्द्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी, तो उसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा और विकास भी तेज़ी से होगा।
इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने औद्योगिक गतिविधियों में विकास, निवेश को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने, और गांवों के विकास व अवसरों, सुविधाओं को लेकर कई विशेष मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बातचीत के बाद हरियाणा में विकास के लिए कई तरह के अवसरों को तेज़ी मिलेगी और निवेश के नए रास्ते भी मिल सकते हैं।
आने वाले समय में हरियाणा प्रदेश में कई तरह की योजनाएं शुरू हो सकती हैं, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी जिंदगी आसान बनेगी। साथ में लोगों को बेहतर सड़के, सुविधाएं और सेवाएं मिल सकेंगी। जिससे लोगों के साथ-साथ परदे भी नई तरक्की करेगा और ऊंचाइयों को पाएगा।


