रेड क्रॉस द्वारा बेसिक लाइफ़ सपोर्ट ट्रेनिंग आयोजित
राजकीय महाविद्यालय पंचकुला सेक्टर 1 की प्राचार्या डॉ शैलजा छाबड़ा के मार्गदर्शन में यूथ रेड क्रॉस द्वारा मैक्स हॉस्पिटल मोहाली के सहयोग से बुनियादी जीवन रक्षक प्रणाली ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया। बी एल एस ट्रेनिंग के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल से डॉक्टर दीपशिखा द्वारा विद्यार्थियों को सी पी आर ( छाती दबाना और श्वास देना ) और वायु मार्ग को साफ रखना सिखाया गया ताकि अस्पताल पहुंचने तक मरीज या दुर्घटना के शिकार व्यक्ति के मस्तिष्क और शरीर में ऑक्सीजन संचार बना रहे। ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजक यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉक्टर राकेश पाठक द्वारा सभी विद्यार्थियों को बेसिक लाइफ़ सपोर्ट ट्रेनिंग के महत्व को बताया गया जिससे आपदा के समय किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने का प्रयास किया जा सके। मैक्स हॉस्पिटल मोहाली से पंकज उपाध्याय द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। ट्रेनिंग के दौरान यूथ रेड क्रॉस वॉलंटियर्स दुर्गेश प्रजापति, अभिषेक, निरंजन, स्वाति, करमजीत, अकुंश, आरिफ, सत्येंद्र, जैस्मीन कौर, तनु, कोमल, अनिखा, अनमोल, निधि कश्यप, तथा एन एस एस स्वयं सेवक दृश्य और लक्ष्य कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


