Search

पंचकूला सेक्टर 20 में फास्ट फूड दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

पंचकूला के सेक्टर 20 में गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे एक फास्ट फूड दुकान में भीषण आग लग गई जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग लगते ही दुकान के अंदर से आपकी तेज लगता और धुआं निकलने लगा, जिसे देखकर आसपास की दुकानदारों और लोगों में डर का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने तुरंत ही अपनी दुकानदारों को बंद कर दिया और सुरक्षित स्थानों पर चले गए ताकि किसी तरह का नुकसान ना हो। 

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। फायर कर्मियों की तेजी और सूझबूझ ने आग को ज्यादा फैलने से रोक दिया। 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आज को पूरी तरह काबू में पा लिया और समय रहते आग बुझा दी जिससे आसपास की दुकान ऑन को होने वाले नुकसान से भी बचाया गया। 

दुकान के अंदर रखी खाद्य सामग्री,कच्चा माल और लकड़ी का फर्नीचर पूरी तरह से जल गया। आप इतनी भयानक थी की दुकान में रखा आधे से ज्यादा सामान बचाया नहीं जा सका। इससे दुकानदार को आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान हुआ है, लेकिन नुकसान का सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। 

जांच के अनुसार यह दुकान फास्ट फूड और खाने पीने की चीजों के लिए जानी जाती थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है और जांच के बाद ही पता लग पाएगा की आग लगने की असली वजह क्या है। 

इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं आई है। आग लगने के समय दुकान में मौजूद लोग समय रहते ही बाहर निकल गए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया गया। पूरे क्षेत्र को कुछ समय के लिए सुरक्षित किया गया ताकि राहत कार्य में कोई दिक्कत ना हो। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहे और ऐसी घटनाओं से बचाव रखे वह सावधानियां अपनाएं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत समस्या से जुड़े विभाग को सूचना दे ताकि समय पर म मदद पहुंचाई जा सके और बड़े नुकसान से  बचाया जा सके।

See all