Search

गांव अभयपुर में बलिदानियों को किया नमन

पंचकूला। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 95वीं शहादत वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को वार्ड नंबर 10 के गांव अभयपुर में एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। युवा नेता अंकुश निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर देश के वीर सपूतों को नमन किया और उनकी शहादत को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देशभक्ति के नारों के साथ माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में लोगों ने एक स्वर में कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।  अंकुश निषाद ने कहा कि शहीदों के बलिदान से हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वार्ड नंबर 10 की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए वे हर समय तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, वरिष्ठ नेता हरेंद्र मलिक, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की पूर्व महासचिव एवं भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता, पार्टी नेता अनीश अग्रवाल और जसवंत सिंह तंबड़ सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने न केवल शहीदों की यादों को ताजा किया, बल्कि समाज में देशभक्ति और जनसेवा की भावना को भी मजबूत करने का कार्य किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति कैंप, आंखों की जांच के लिए शिविर भी लगाया। जिसमें 200 लोगों ने जांच करवाई सैकड़ो लोगों को निशुल्क चश्मा का वितरण किया गया साथ ही सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसे ब्लूप्रेशर, मधुमेह, ऑक्सीजन लेवल, वजनवजन और अंत में सभी को भंडारा भी वितरित किया गया।

See all