भक्ति रस में डूबा सेक्टर-21, प्राचीन शिव मंदिर में सजी भव्य माता की चौकी
तेरी जय-जयकार है, ओ शेरावाली मां”, पर जमकर नाचे श्रद्धालु
सेक्टर-21 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ माता की भव्य चौकी का आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर परिसर शाम होते ही भक्ति भाव से सराबोर हो उठा।
शाम 6 बजे विधिवत ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पंचकूला भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल और उनकी पत्नी बिंदु मित्तल ने ज्योति प्रचंड की। कार्यक्रम का नेतृत्व सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन विपिन लिड्डू ने किया। प्रसिद्ध भजन गायक देशबंधु ने अपनी मधुर आवाज में “तेरी जय-जयकार है, ओ शेरावाली मां”, “मेरी नैया पार लगा देना, मां शेरावाली” और “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” जैसी भेंटें प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। माता की भेंटों पर श्रद्धालु झूमते और जयकारे लगाते नजर आए।
विपिन लिड्डू ने बताया कि मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जिससे माहौल और भी भक्तिमय बन गया। शहर के गणमान्य नागरिकों सहित सेक्टर-4 और 21 के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के राकेश गोयल, अजय कुंडलस, टीआर गुप्ता, निर्मल चंद धीमान, रंजीत सिंह, अलका जोशी, रेणुका शर्मा, वंदना गर्ग, निशा सैनी, ध्यानचंद अवार्डी ओम प्रकाश, सुभाष बंसल, विनय अरोड़ा, दिलबाग सिंह, अशोक नारंग, संजीव दुग्गल, डॉ. पुनीत रावल, विजय पसरीजा, दीपक कुमार, संजय शर्मा, जयपाल गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।


