एनएसएस कैंप के दूसरे दिन करियर जागरूकता एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
पंचकूला, 21 मार्च:
सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन विविध ज्ञानवर्धक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
आज के मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत करियर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें मान आईएएस एकेडमी, चंडीगढ़ के देवेंद्र सैनी ने स्वयंसेवकों को यूपीएससी की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे विभिन्न राज्य स्तरीय परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं तथा यूपीएससी मुख्य परीक्षा में भी सम्मिलित हो चुके हैं। उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम में एडमिशन काउंसलर रीत ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों एवं प्रवेश प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त केवल सिंह पारियल, मार्केटिंग मैनेजर ने विद्यार्थियों को करियर नियोजन एवं पेशेवर विकास के विषय में उपयोगी सुझाव दिए स्वयंसेवकों ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान कैंप में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विशेष रूप से कॉलेज परिसर को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सफाई अभियान आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने पूरे कैंपस से पॉलीथीन और अन्य कचरे को हटाया और परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में सक्रिय भागीदारी दिखाई।
कैंप में सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषयों पर जागरूकता व्याख्यान का भी आयोजन किए गया, जिनमें सुरक्षित यातायात नियमों और डिजिटल सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों ने पक्षियों के लिए कसोरे में की पानी की व्यवस्था विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सराहनीय पहल करते हुए कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर पानी के कसोरे (पात्र) रखे गए, ताकि पक्षियों, विशेषकर गौरैया को पानी उपलब्ध हो सके। साथ ही स्वयंसेवकों ने प्रतिदिन इन कसोरों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया।


