Search

सेक्टर -1 कॉलेज में ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता पर कार्यशाला आयोजित

पंचकूला, 18 मार्च 2026 

गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, सेक्टर-1, पंचकूला में ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के इसीएसबीसी सेल के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा ग्रीन बिल्डिंग के मानकों को समझाना था।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में आयोजन टीम के सदस्य अंकुर ने प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा का पौधा भेंट कर स्वागत किया। 

पैसिव डिजाइन कंसल्टेंट्स के निदेशक आकाश कुमार गुप्ता ने अपने व्याख्यान में ग्रीन बिल्डिंग के डिज़ाइन, ऊर्जा दक्षता तथा उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भवन निर्माण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ऊर्जा की बचत की जा सकती है।

कार्यशाला में कॉलेज के लगभग 40 प्राध्यापकों ने भाग लिया। सत्र अत्यंत संवादात्मक रहा तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञ द्वारा विस्तार से किया गया। कार्यक्रम का समापन भौतिकी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अल्का द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने सफल आयोजन के लिए टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ऊर्जा संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इन्हें नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए।

See all