Search

पंचकूला में चैत्र नवरात्रि पर आस्था, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का संदेश — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया को किया संबोधित।

पंचकूला:

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी एवं उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी जी ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने सर्वप्रथम वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा हमें समय-समय पर वृक्षारोपण कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा यज्ञ-हवन में भाग लिया। साथ ही उन्होंने रक्तदान शिविर में शिरकत कर “रक्त वीरों” को सम्मानित किया और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे तथा पत्रकारों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सहभागिता को सरकार की प्राथमिकता बताया।

इस गरिमामयी अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता जी, हरियाणा प्रदेश की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया जी, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, रंजीता मेहता, श्यामलाल बंसल, संजय आहूजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं जनसंवाद का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

See all