चिन्मय अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चिन्मय मिशन पंचकूला द्वारा 108+ कुंडीय समष्टि श्री हनुमान चालीसा महायज्ञ का भव्य आयोजन :
पंचकूला दिन रविवार :- 15 मार्च 2026 । चिन्मय अमृत महोत्सव : चिन्मय लहर के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चिन्मय मिशन पंचकूला द्वारा 108+कुण्डीय समष्टि श्री हनुमान चालीसा महायज्ञ का विशाल आयोजन आज 15 मार्च को अनाज मंडी, पंचकूला में बड़ी श्रद्धा व उत्साह से संपूर्ण हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे चिन्मय आश्रम से हुआ यहां श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद बड़ी संख्या में यजमान व श्रद्धालु कलश यात्रा के साथ यज्ञ स्थल अनाज मंडी सेक्टर-20 पंचकूला पहुंचे ।
यहां विधिवत पूजा व दीप प्रज्वलन के बाद चिन्मय मिशन मुंबई के आचार्य स्वामी स्वात्मानंद जी ने लोगों को मिशन के संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद जी व उनके द्वारा प्रारंभ की चिन्मय लहर की 75 वर्ष की यात्रा के बारे अवगत करवाया और बताया कि इस महायज्ञ के आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना तथा लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ना है।
21 बार सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के पाठ और 108+ कुण्डीय हवन और पूर्ण आहुति के बाद भंडारा प्रसाद के वितरण के साथ कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इलावा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मिशन का उद्देश्य है अधिक से अधिक लोगों को अधिक से अधिक समय के लिए अधिक से अधिक खुश देना : आध्यात्मिक व समाज सेवा के कार्यों द्वारा।


