पंचकूला में तीन दिवसीय वसंत उत्सव 2026 का शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा टाउन पार्क
वसंत ऋतु के स्वागत और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-5 स्थित टाउन पार्क में आयोजित तीन दिवसीय Vasant Utsav 2026का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासियों, युवाओं और बच्चों ने उत्सव में भाग लेकर कार्यक्रमों का आनंद लिया।उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, कलात्मक और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें रंगोली, पेंटिंग, फेस पेंटिंग, मेहंदी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, डुएट डांस, मोनो एक्टिंग, हास्य कवि सम्मेलन और सोलो सिंगिंग जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए बेबी शो, पॉट पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और सेल्फी कॉन्टेस्ट जैसी गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैकार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फूलों की आकर्षक सजावट, सेल्फी पॉइंट, फूड और क्राफ्ट स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिससे आगंतुकों को मनोरंजन के साथ-साथ खरीदारी का भी अवसर मिल रहा है।उत्सव के आयोजन का उद्देश्य वसंत ऋतु के आगमन का उत्सव मनाने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। बड़ी संख्या में परिवारों और युवाओं की भागीदारी से पूरा टाउन पार्क उत्साह और रंगों से सराबोर नजर आया।आयोजकों ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।


